रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर राखियो व मिष्ठान की दुकानों में भैया बहनों की लगी भीड़, खूब हो रही खरीददारी
बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ देखने को मिली है। जिसमें राखियो व मिष्ठान की दुकानों में भैया बहनों की भीड़ लगी हुई है। जिसमें तरह-तरह की रंग बिरंगी डिजाइन की राखियो की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं अगर मिष्ठान की दुकान पर देखा जाए तो मिठाइयों की भी खूब खरीद दारी हो रही है। आज शुक्रवार को सुबह बारिश होने की वजह से मार्केट पर लोग नहीं निकले हैं, लेकिन जैसे ही दोपहर 3:00 बजे के बाद बारिश रुकी है तो, भैया बहनों की भीड़ राखियो एवं मिष्ठानों की दुकान में भीड़ लग गई है। कल शनिवार 9 जुलाई को रक्षाबंधन का त्यौहार है। जिसको लेकर भैया बहन त्यौहार की तैयारी में लगे हुए हैं। जिससे आज शुक्रवार को जैसे ही बारिश कम हुई है तो मार्केट में भीड़ देखने को मिली है।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट