छुटमलपुर सहारनपुर
ऑपरेशन सवेरा
सहारनपुर पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर पुलिस ने बढ़ाया एक और कद
थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने 10 लाख की अवैध स्मैक के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार किए
सहारनपुर: पुलिस उपमहानिरीक्षकडीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा-निर्देशन में सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नशे के अंधकार से समाज को उजाले की ओर ले जाना है। इसी क्रम में थाना फतेहपुर पुलिस ने 17 अगस्त 2025 को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50.50 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी सचिन पूनिया की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान के तहत रजापुर गंगाली हाईवे फ्लाईओवर के पास से तीन अभियुक्तों—दानिश (पुत्र जुल्फान, निवासी रेडी ताजपुरा, थाना बेहट), जीशान (पुत्र अहसान, निवासी मौ. मनिहारान, थाना रामपुर मनिहारन), और शाकिर (पुत्र अख्तर, निवासी हरिजन कॉलोनी, छुटमलपुर, थाना फतेहपुर)—को गिरफ्तार किया गया। दानिश के कब्जे से 25 ग्राम, जीशान से 13.25 ग्राम, और शाकिर से 12.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर में मुकदमा संख्या 196/2025, धारा 8/21/60(3) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त दानिश का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ थाना बेहट में मुकदमा संख्या 68/22 (धारा 498ए, 323, 354ख, 504 भादवि, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम) और मुकदमा संख्या 112/24 (धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट) दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त शाकिर के खिलाफ थाना फतेहपुर में मुकदमा संख्या 328/20 (धारा 323, 452, 506 भादवि) दर्ज है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सचिन पूनिया के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक सौरभ, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, रोहित, और कांस्टेबल अमित की टीम शामिल थी। इस सफलता ने “ऑपरेशन सवेरा” की प्रभावशीलता को और मजबूत किया है
सावन सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़