धान की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आए बुजुर्ग,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
दुद्धी सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव के निवासी 60 वर्षीय रामचन्द्र सिंह पुत्र स्व. मगरू बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे धान के खेत में सिंचाई की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान मोटर पंप का तार जोड़ते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत हो गए।
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए रामचन्द्र को उनके बेटे जयनंदन सिंह और नाती दिवाकर सिंह अचेत अवस्था में ही निजी साधन से शाम लगभग साढ़े 7 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।
फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह