रहस्य से राहत तक: 12 दिन बाद मिली अर्चना तिवारी, नेपाल बॉर्डर से बरामद
शुजालपुर कनेक्शन से सनसनी, ब्रज नगर का युवक भोपाल जीआरपी की गिरफ्त में
शुजालपुर से सूर्या परमार
भोपाल की नर्मदा एक्सप्रेस से 7 अगस्त को रहस्यमय तरीके से लापता हुई अधिवक्ता अर्चना तिवारी को 12 दिन बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां स्थित नेपाल बॉर्डर के पास जीवित बरामद कर लिया गया। इस खबर के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। मंगलवार सुबह अर्चना के मुंहबोले भाई ने परिवार को फोन पर बातचीत की जानकारी दी थी, जिससे अनहोनी की आशंका भी समाप्त हो गई।
लेकिन इसी बीच अर्चना तिवारी की गुमशुदगी का तार अब शुजालपुर से जुड़ गया है। भोपाल जीआरपी की टीम ने शुजालपुर पहुंचकर ब्रज नगर कॉलोनी निवासी सारांश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हालांकि सारांश के माता-पिता ने इस पूरे मामले से खुद को अनजान बताया है।
12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर से अर्चना तिवारी सुरक्षित मिलीं
रहस्यमय गुमशुदगी से परिवार व समाज में फैली थी दहशत
शुजालपुर निवासी सारांश से भोपाल जीआरपी कर रही पूछताछ
अर्चना तिवारी अधिवक्ता हैं और सिविल जज की तैयारी कर रही थीं