धान की फसल में सबसे जरूरी होता है सही समय पर यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है, समिति पर यूरिया खाद की कमी ने किसानों की कमर तोड दी है। गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक के रामनारा में पिछले कई दिनों से किसान समिति का चक्कर लगा रहे हैं, मगर उनको खाद नहीं मिल पा रही है। समिति से किसानों को खाली हाथ निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। यूरिया की कमी से फसल में जो हरियाली होनी चाहिए वो नहीं दिख रही है।
किसानों का कहना है कि अगर सही समय पर खाद नहीं मिला तो किसानों का बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान होगा। किसानों का कहना है कि जहां समिति पर खाद की कमी दिख रही है वहीं पर बाजार में प्राइवेट दुकानों पर अधिक दामों पर खुलेआम बेची जा रही है।
किसानों का कहना है कि जब सरकार कहती है कि समिति पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी तो फिर क्यों नहीं करा रही है।
किसानों का ये भी कहना है कि हम लोगों के साथ लापरवाही बरती जा रही है और हम लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है।
वहीं कुछ किसानों का ये भी कहना है कि सरकार की लापरवाही से किसान बर्बादी के तरफ जा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि हम लोगों समिति अधिकारियों द्वारा बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा है, कहां जा रहा है कि अगर आपको खाद चाहिए तो पहले खतौनी लेकर आइए, लेकर जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इस गंभीर समस्या पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कहां कि सभी समितियों पर यूरिया और डीएपी भेजी जा रही है। उनका ये भी कहना है कि जहां कमी है वहां तत्काल भेजी जाएगी।
किसानों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, खाद नहीं।
किसानों का कहना है कि अधिकारी स्वयं आकर समिति की जांच करें, फिर बताए कि उनके द्वारा खाद की आपूर्ति की जा रही है या नहीं।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ मऊ इंडियन टीवी न्यूज़