ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
24/08/2025
एक दिवसीय जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता ,भारत माता के छायाचित्र की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया
विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान समिति छत्तीसगढ़ योजना अनुसार ग्राम भारती जिला बस्तर (जगदलपुर)द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययन रत भाई /बहनों का सर्वांगीण विकास में क्रीड़ा भी एक महत्वपूर्ण भाग है जिसमें बस्तर ज़िला संचालित 18 विद्यालय में से 12 विद्यालय के भाई बहनों ने भाग लेकर अपने प्रतिभा को दिखाया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे संतोष बघेल जनपद पंचायत अध्यक्ष बस्तर स्थानीय विद्यालय के समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मी वैध ,कोषाध्यक्ष किसन सेन जी ,ग्राम भारती सचिव रामानुज पांडेय जी समन्वयक संतोष उईके जी क्रीड़ा प्रमुख सत्यम सेठिया जी दामोदर कश्यप जी एवं सरस्वती शिशु मंदिर भानपुरी के प्रधानाचार्य रामदयाल नाग जी के उपस्थिति थे।