इंडियन टीवी न्यूज़ से= शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कटनी। जिले में तालिका तीज के अवसर पर गणेश चौथ की धूम देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। जगह-जगह पंडालों में भगवान श्री गणेश की आकर्षक मूर्तियों की स्थापना की गई। पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
मुख्य चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगे पंडालों की सजावट, रोशनी और भक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ मूर्तियों की स्थापना की और प्रसाद वितरण कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
पंडालों में गणेश जी की भव्य झांकी सजाई गई, जिसमें श्रद्धालु परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्याओं का आयोजन भी किया गया। वहीं, बच्चों और युवाओं में भी गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
नगर में गणेश चौथ की स्थापना को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन एवं पुलिस बल की तैनाती की गई। शहर के प्रमुख पंडालों में महिला मंडल और सामाजिक संगठनों ने भी सहभागिता निभाई।
श्रद्धालुओं ने तालिका तीज पर गणपति बप्पा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की।