शिव धाम मंदिर में आज होगा छड़ी महोत्सव पूजन का आयोजन
शोभा यात्रा के साथ शिव धाम पहुंचेंगी छड़िया
आयोजन की कर ली गई है तैयारियां पूर्ण
सहारनपुर। शिव धाम मंदिर में आज छड़ी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में छड़ी पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शिव धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियाँ ने बताया कि संरक्षक मां अंगूरी देवी के देखरेख में 31 अगस्त रविवार को बाबा लाल दास रोड स्थित शिव धाम मंदिर में छड़ी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित होने वाले छड़ी महोत्सव के अंतर्गत प्रात:10:00 बजे श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से छड़ियों की शोभा यात्रा आरंभ होगी, जो शिव धाम मंदिर पहुंचेगी और 10:30 बजे छड़ी के वार्षिक महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री गोरखनाथ जी एवं श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज पौराणिक कथाओं को जोगियो के माध्यम से संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएगी। दोपहर 12:00 छड़ी पूजन कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और पूरी आस्था के साथ छड़ी पूजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़