KhabarPoint टीकमगढ़
Home
गांधी चौराहे पर किन्नर का हंगामा आधे घंटे तक निर्वस्त्र होकर मचाया उत्पात, पुलिस-जनता पर की पत्थरबाजी कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ बवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने हिरासत में लिया
दित्यपाल राजपूत
टीकमगढ़। शहर के हृदय स्थल गांधी चौराहे पर मंगलवार देर रात एक किन्नर ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि राहगीरों से लेकर पुलिस तक सभी परेशान हो गए। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। खास बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम कोतवाली थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां मौजूद लोग घंटों अफरा-तफरी में फंसे रहे।
निर्वस्त्र होकर किया उत्पात
वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किन्नर अचानक चौराहे पर आकर कपड़े उतारने लगा और निर्वस्त्र होकर जोर-जोर से ताली बजा कर चिल्लाने लगा। इसके बाद उसने करीब 30 मिनट तक सड़क पर हंगामा किया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहन चालक और स्थानीय लोग रुक गए। चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पहले तो समझाने की कोशिश की, लेकिन किन्नर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
पुलिस लेकर पहुंची कंबल, लेकिन हुआ विरोध
इसी दौरान सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन से बिना वर्दी के आए जवानो ने किन्नर को कंबल के ढकने के लिए आगे बढे ताकि स्थिति को संभाला जा सके और राहगीरों को असहज स्थिति से बचाया जा सके। मगर किन्नर ने उसे फेक दिया जिसके बाद पुलिस और राहगीरों द्वारा किन्नर को समझाया गया। उसके बाद पुलिस ने कंबल से किन्नर को ढाका। इसी दौरान किन्नर जोर-जोर से रोने लगा और अपनी आपबीती बताने लगा।
हिरासत में लिया गया किन्नर
आखिरकार कोतवाली पुलिस ने किन्नर को काबू में किया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि किन्नर सागर जिले का रहने वाला है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि किसी निजी विवाद के चलते उसने आवेश में आकर यह हरकत की। पुलिस द्वारा बताया गया कि किन्नर ने पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया जिसमें उसने अपनी पूरी घटनाक्रम को बताया।
नागरिकों में आक्रोश
गांधी चौराहे पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने सवाल उठाए कि थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर आधे घंटे तक खुलेआम हंगामा चलता रहा और पुलिस समय रहते स्थिति काबू में नहीं कर पाई। वहीं, घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लेकर चर्चा और तेज हो गई है।