चलती गाड़ी बनी आग का गोला ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
सहारनपुर में नकुड़ थाना क्षेत्र के पिलखनी पुलिया पर बड़ा हादसा टल गया। सहारनपुर की ओर से आ रहा चार पहिया वाहन अचानक आग का गोला बन गया। वाहन चालक अरुण कुमार पुत्र सेठपाल, निवासी सलारपुरा गंगोह ने बताया कि गाड़ी में अचानक जलने की तेज गंध आई और देखते ही देखते आग लग गई।चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया – गाड़ी का नंबर UP 11 CT 7813 बताया जा रहा है – वाहन चालक ने बताया कि यह गाड़ी सहारनपुर में प्राइवेट कंपनी के लिए किराना सामान लाने का काम करती है,घटना स्थल पर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी फन्दपुरी चौकी प्रभारी अमित सोनी कस्बा इंचार्ज शिवम चौधरी मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़