Location. — jinjhana shamli
ज्ञात हो आवेदक रविन्द्र पुत्र राजपाल निवासी मौहल्ला तलाही थाना झिंझाना जनपद शामली द्वारा अपने बैंक खाते से 77,254/- रुपये डेबिट हो जाने के सम्बन्ध में दिनाँक 26.04.2025 को साइबर क्राइम पोर्टल पर आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गयी थी ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन0पी0 सिंह के निर्देशन में साइबर सेवा केन्द्र थाना झिंझाना द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को पत्राचार कर पीड़ित की 77,254/- रुपये की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के उपरांत आवेदक रविन्द्र उपरोक्त के बैंक खाते में शत-प्रतिशत धनराशि 77,254/- रुपये वापस कराई गई है । आवेदक रविन्द्र द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक शामली, साइबर सेवा केन्द्र थाना झिंझाना का आभार व्यक्त किया गया है ।
*थाना झिंझाना साईबर सेवा केन्द्र टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार शर्मा थाना झिंझाना जनपद शामली ।
2.उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना झिंझाना जनपद शामली
2.क0ऑ0 विवेक राठी थाना झिंझाना जनपद शामली ।
सूरज कौशिक जिलाप्रभारी शामली
INDIAN TV NEWS