अपहरण का नाटक निकाल झूठ, प्रेमी के साथ मिला बीएससी की छात्रा
अनिल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ
इंडियन टीवी न्यूज़ मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी 5 सितंबर घिरोर थाना क्षेत्र में एक बीएससी छात्रा के अपहरण की एक खबर झूठी निकलीl पुलिस की जांच में एक खुलासा हुआ की छात्रा को किसी ने अगवा नहीं किया था, बल्कि वह अपनी मर्जी से अपनी प्रेमी के साथ गई थी l गुरुवार दोपहर पुलिस को नगला बरियार फाजिलपुर गांव से एक लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी छात्र की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन को एक स्कॉर्पियो कार मे आए बदमाशों ने अगवा कर लिया हैं l
सूचना मिलते ही सीओ घिरोर सच्चिदानंद और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंचीl पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालें और गहन जांच पड़ताल शुरू की करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया l
पुलिस की जांच में सामने आया कि यह कोई अपहरण का मामला नहीं है बल्कि एक प्रेम प्रसंग का मामला थाl छात्र ने अपनी छोटी बहन को अपहरण की मनगढ़ंत कहानी बताई थी ताकि वह घर से निकल सके l पुलिस को पता चला कि छात्र कर में नहीं बल्कि अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर गई थी l पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही हैl इस घटना से साफ हो गया की कई बार झूठी शिकायतें पुलिस का समय और संसाधन पर बात करती है