सहारनपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा के ग्राम सांपला बेगमपुर में अंकित वाल्मीकि की निर्मम हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान और कैराना लोकसभा सांसद चौधरी इक़रा हसन शामिल थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
-अंकित वाल्मीकि की हत्या बीते दिनों सोते समय गला रेतकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी।
– अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
– प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। सपा ने पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें जसवीर वाल्मीकि, चौधरी अब्दुल वाहिद, मांगेराम कश्यप और अन्य शामिल थे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़