थाना सरसावा पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में 01 वांछित अभियुक्त को घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 02 खोखा/ 02 जिंदा कारतूस .315 बोर व 01 बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण जैसे गौकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, लूट आदि घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 05.09.2025 को थानाध्यक्ष सरसावा श्री विनोद कुमार मय पुलिस टीम के शाहजहाँपुर से नकुड़ रोड़ पर ग्राम हुसैनपुर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रहे थे, तभी शाहजहाँपुर की तरफ से बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को चैकिंग करते देखकर इस्माइलपुर की तरफ जाने वाली लोकल रोड़ पर मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगा, पुलिस टीम को शक होने पर पीछा किया तो कुछ दूरी पर जाकर मोटरसाइकिल को खेत की चकरोड़ पर मोडते समय गिर गया, पुलिस टीम को नजदीक आते देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *इमरोज उर्फ टिल्लू पुत्र अनीस निवासी ग्राम सावंत खेड़ी थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर* के रूप में हुई। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त थाना रामपुर मनिहारान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 309/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। अभियुक्त के *कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा/02 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 बिना नम्बर की स्पलेण्डर (रंग काला)* बरामद हुई । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद सहारनपुर में वाहन चोरी/पुलिस मुठभेड़ व गैंगस्टर एक्ट में मुकदमें दर्ज है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़