किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ में प्रशंसनीय एवं अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ में प्रशंसनीय एवं अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए माह अगस्त-2025 के लिए 05 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को COP OF MONTH के रूप में चुना गया है।
1. श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र. 328/2024 धारा 302 भादवि एवं 3(2)(V-क) अजा/अजजा अधिनियम के प्रकरण में उत्कृष्ट जांच एवं विवेचना कार्यवाही किए जाने के फलस्वरूप COP OF MONTH के रूप में चुना गया है।
2. आरक्षक क्र. 370 भूपेंद्र गुप्ता थाना लवन थाना लवन द्वारा माननीय न्यायालय से जारी की 30 से अधिक स्थाई वारंट की तामीली कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फल स्वरुप COP OF MONTH के रूप में चुना गया है।
3. प्रधान आरक्षक 235 मनोज वर्मा, आरक्षक 783 राजेश ध्रुव, आरक्षक 546 राहुल ध्रुव थाना पलारी थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा के नगर सेना कार्यालय के पास रात्रि में ट्रक चालक से झपटमारी का भाग रहे आरोपियों का पीछा करते हुए सावधानी पूर्वक सकुशल आरोपियों की गिरफ्तारी कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फलस्वरूप COP OF MONTH के रूप में सम्मानित किया गया।