रिपोर्टर अर्जुन दांगी
लोकेशन खिलचीपुर
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आफत की बारिश हुई है. मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कटाई के बाद खेतों में रखी सोयाबीन की फसल जलमग्न हो गयी. सोयाबीन की फसल में पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है खिलचीपुर के ब्यावरा कलां गांव में 2.2 mm बारिश हुई है जिससे किसानों को नुकसान हुआ है बता दे कि 5 तारीख से सोयाबीन कटाई चालू हो गई थी अब किसानों की उम्मीदें पर पानी फिर गया है बता दे कि पहले से ही सोयाबीन में पीले मोजेक नाम की बीमारी लगी थी जिससे किसानों को काफी नुकसान था अब सोयाबीन काटने के बाद ऊपर कुदरत का खौफ मंडरा रहा है रोजाना पानी गिर रहा है वही बीमा की बात करे तो पूर्व की 3 सीजन की फसल का बीमा किसानों को ढाला था जिसमें किसी किसान को 300 किसी को 1200 ऐसे बीमा राशि मिली है किसानों के बीमा कंपनी ने भी धोखा किया है।किसानों के एक बीघा जमीन में सोयाबीन की बुवाई करने से कटाई तक 10 हजार का खर्च होता है वहीं एक बीघा जमीन की सोयाबीन 1 क्विंटल से 3 क्विंटल तक निकल रही है मंडी में 3 हजार से लेकर 3500 सो तक किसानों की सोयाबीन बिक रही है बता दे कि किसान बहुत परेशान है किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से भी सरकार तक भी बात पहुंचाई है तहसीलदार को भी क्रॉप कटिंग वाले नक्शे से सर्वे के लिए अवगत कराया था खिलचीपुर से अर्जुन दांगी की रिपोर्ट।