दुद्धी सोनभद्र। थाना क्षेत्र के दीघुल गांव में शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय कजरी पत्नी रामकेश उर्फ झम्मन निवासी दीघुल का घर पर विवाद हो गया, जिसमें महिला के सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसकी हालत को देखते हुए उपचार में जुटे हैं। महिला के सिर में गहरी चोट आई है और उसकी स्थिति चिंता जनक बनी हुई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह