शारदा मिल पर विशाल भजन प्रतियोगिता कल से, 171000 के पुरस्कार होगे वितरण-
रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व पर ओद्योगिक क्षेत्र आईटीआई स्थित शारदा मिल पर विशाल भजन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता आज से प्रारंभ होकर अगले दिन 24 सिंतबर देर रात तक चलेगी। आयोजक जय मां शारदा नवदुर्गा उत्सव समिति और लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अवधनारायण चौहान ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटैल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, नर्मदापुरम विधायक डा. सीतासरन शर्मा, सोहागपपुर विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नपाध्यक्ष नीतू यादव सहित जनप्रतिनधि रहेंगे। उन्होनें बताया कि प्रथम पुरूस्कार 41 हजार की नगद राशि, द्वितीय 31 हजार, तृतीय 21 हजार, चतुर्थ 11 हजार, पांचवा नौ हजार एक सौ, छठवां सात हजार एक सौ, सातवां छ: हजार, आठवां पांच हजार और नौवें पुरूस्कार के रूप में चार हजार एक सौ रूपए की नगद राशि विजेता भजन मंडल को दी जावेगी। वहीं शेष मंडलों को भी विशेष पुरूस्कार से सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन जगदीश मास्साब, शीतल चौधरी भीलाखेड़ी, सत्या चौहान और राकेश तिवारी करेगें। वहीं निर्णायक समिति में राधेश्याम दुबे तालनगरी, रामदास पटैल आमोन, गजेंद्र सिंह राजपूत, राममोहन राजपूत बमुरिया और प्रताप सिंह राजपूत मंगवारी रहेगें। आयोजन समिति ने क्षेत्र के भजन मंडलों को आमंत्रित किया है।