पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
आज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों को जीएसटी रिफॉर्म के रुप में बहुत बड़ा उपहार दिया है।प्रधानमंत्री के इस निर्णय से व्यापारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त कि। निश्चित ही जीएसटी रिफॉर्म से भारत के विकास दर में वृद्धि होगी। व्यापार आसान होगा एवं जनसमुदाय के जीवन मे बदलाव आएगा।
जय स्तम्भ चौक चिचोली मार्केट में पहुंचकर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह जी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांति यादव जी एवं नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष अमन आंवलेकर जी के साथ व्यापारी बंधुओं से मिलकर तिलक पुष्प माला पहनाकर भेंटवार्ता कर जी एस टी पर विशेष छूट मोदी सरकार द्वारा दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकताओ के साथ से सभी व्यापारी का सन्मान किया सभी व्यापारीयों मे खुशी की लहर थी व्यपारियों द्वारा माननीय मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया गया।इस कार्यक्रम नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता पार्षद आशुतोष बाली मालवीय जी,नगर मंडल महामंत्री अमन कुशवाह जी,पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश आंवलेकर जी,सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मालवीय जी,के वरिष्ठ भाजपा नेता पार्षद जय प्रकाश (पप्पू) राठौर,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा सोनी जी,महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष रानी गुप्ता जी,किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष नाना राठौर,भाजपा युवा नेता मिलिंद आर्य,सोसायटी उपाध्यक्ष श्री राम यादव,युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित आर्य,सोशल मीडिया नगर मंडल मुकेश (खोकरा) मालवीय ,वरिष्ठ भाजपा युवा नेता गोलू जैन,मनोज,सुमित शेषकर,राकेश,श्रवण कुमार भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।