इंडिया टीवी राजेश मौर्य
नवागत एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने पुलिस विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना शुरू कर दिये हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पहली ही बैठक में अपनी मंशा को उजागर करते हुये सख्त चेतावनी दी है।
उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि साक्ष्य सहित भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर दोषी पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई करने के साथ संबंधित थाने में केस दर्ज कराने और कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके अतिशीघ्र सजा दिलाने का भरोसा दिया है। नवागत एसपी ने जिले में पुलिस विभाग की कमान संभालते ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति जाहिर की है।
उन्होंने पुलिस कर्मियों सहित जिम्मेदारों को बताया है कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। चेतावनी दी है कि मनमानी तथा किसी मामले में भ्रष्टाचार उजागर होने पर सिर्फ सस्पेंड व लाइन हाजिर समेत विभागीय कार्रवाई ही नहीं, अपितु दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ संबंधित थाने में केस भी दर्ज कराया जायेगा। वहीं इस मामले में कोर्ट में प्रभावी करके दोषी के खिलाफ शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाई जायेगी। इसके पूर्व पुलिस विभाग में कहीं पर इसकी शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई होती थी तथा लंबे समय बाद पुलिस कर्मी बरी हो जाते थे। नवागत एसपी के कार्यशैली से दागी पुलिस कर्मियों की नींद हराम हो गई है। एसपी ने महिला सुरक्षा से लगायात अपराध पर अंकुश लगाने में असफल पुलिस कर्मियों को सख्त चेतावनी के साथ कार्रवाई का चेतावनी दी है। अपराध पर अंकुश लगाने से लगायत भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
भ्रष्टाचार के मामले में साक्ष्य के साथ शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के साथ संबंधित थाने में केस दर्ज कराया जायेगा तथा कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके शीघ्र सजा दिलाई जायेगी। -केशव कुमार, एसपी