बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बे में हिन्दुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने के बाद समाज के लोगों में रोष फैल गया। सोमवार को समाज के तमाम लोग एकत्र होकर थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
कस्बे में छह दिन पहले बिजली करंट से विनोद शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दुख की घड़ी में कस्बे के सभी वर्गों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। विनोद शर्मा की मौत की सूचना फोटो के साथ स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुपों में चल रही थी। इसी दौरान मोहल्ला पश्चिम के रहने वाले हाफिज शाह आलम ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा, मुस्लिमों को किसी भी हिन्दू की माैत पर शोक जताना हराम है। हिन्दुओं के लिए काफिर शब्द का प्रयोग किया।ऑडियो जब वायरल हुआ तो हिन्दू समाज के लोगों में रोष पनप गया। दर्जनों लोगों ने थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। वहीं अधिकांश मुस्लिम समाज के लोगों ने पोस्ट को गलत बताया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी हाफिज शाह आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह का कहना है पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
इंडियन टीवी न्यूज संवाद
जिला रिपोर्टर बदायूं
दीपेन्द्र राजपूत