10 किलो गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 बाइक 2 मोबाइल बरामद
एटा /नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 02 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार। मौके व निशानदेही से करीब 10 कि0ग्रा0 गाँजा (अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 रूपये ) एक मोटर साइकिल, 02 मोबाइल फोन बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर के नेतृत्व में थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा 02 शातिर गांजा तस्करों 1. विमलेश कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी धौलेश्वर थाना निधौली कलां एटा, 2. अभय गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता निवासी सब्जी मंडी कस्बा व थाना निधौली कलां एटा को गिरफ्तार किया गया है। मौके व निशानदेही से करीब 10 कि0ग्रा0 गाँजा (अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 रूपये ), एक मोटर साइकिल, 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम पता*
1. विमलेश कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी धौलेश्वर थाना निधौली कलां एटा
2. अभय गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता निवासी सब्जी मंडी कस्बा व थाना निधौली कलां एटा
*बरामदगी का विवरण*
1. 10 कि0ग्रा0 गाँजा (अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 रूपये )
2. एक मोटर साइकिल
3. 02 मोबाइल फोन
अभियुक्तगणो को पूर्व का अपराधिक इतिहास
विमलेश कुमार पुत्र स्व0 श्री कमल सिंह यादव निवासी धौलेश्वर थाना निधौली कलां जनपद एटा का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 79/2025 धारा 106(1)/281 बीएनएस थाना जलेसर जनपद एटा
2. मु0अ0सं0 86/2018 धारा 279/304A/337/338/427 आईपीसी थाना मारहरा जनपद एटा
3. मु0अ0सं0 63/2022 धारा 120बी/406/420 आईपीसी थाना सकरौली जनपद एटा
4. मु0अ0सं0 197/2020 धारा 279/338/427 आईपीसी थाना कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज
5. मु0अ0सं0 145/2009 धारा 279/337/338/427/304ए आईपीसी थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस
अभय गुप्ता पुत्र श्री विपिन गुप्ता निवासी सब्जी मंडी जैन मंदिर के सामने कस्बा व थाना निधौली कलां जनपद एटा का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 87/2021 धारा 504/506 आईपीसी थाना निधौली कलां जनपद एटा
2. मु0अ0सं0 204/2019 धारा 308/323/342/352/419 आईपीसी थाना निधौली कलां जनपद एटा
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा