कौशिक नाग
कोलकाता में भयंकर बारिश का दौर जारी है. सोमवार की पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश से मंगलवार को कई इलाकों में जलभराव हो गया. सड़कों पर पानी भर जाने से जनजीवन लगभग ठप हो गया है. इस दौरान करंट लगने से कम से कम सात लोगों की मौत भी हो गयी. भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारी बारिश को ‘अभूतपूर्व’ कहा है. उन्होंने फरक्का बैराज से गाद न निकालने और निजी बिजली कंपनी सीईएससी की चूक की आलोचना की. साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर रहने की अपील की है.