✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
ग्राम पंचायत जुहली में “एक दिन, एक घंटा श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुहली में “एक दिन, एक घंटा श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ग्राम की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों तथा ब्लैक स्पॉट (अधिक गंदगी वाले स्थानों) की सामूहिक श्रमदान द्वारा सफाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा एक जन-जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत चर्चा आयोजित की गई। स्वच्छता गतिविधियों के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता को आदत बनाकर ही स्वस्थ्य समाज और सुंदर ग्राम की कल्पना साकार की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद उरमलिया, जनपद सदस्य बसंत द्विवेदी, आशीष तिवारी, राकेश साहू (पप्पू), कृपाल सिंह, ब्लॉक समन्वयक जग्गी प्रसाद पटेल, सरपंच हरि प्रसाद दहिया, उपसरपंच आदर्श पांडे, सचिव अजय तिवारी, ग्राम रोजगार सहायक सुनील साहू सहित ग्राम पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।