गाजीपुर ट्रॉमा सेंटर में डॉ० पल्लवी राय पर अभद्रता का आरोप।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
गाजीपुर: ट्रॉमा सेंटर में जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव की पत्नी बेड नंबर 3 पर भर्ती हैं, जबकि उनके पड़ोसी की महिला मरीज बेड नंबर 4 पर भर्ती है।
जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच डॉक्टर पल्लवी राय वार्ड में आई और इस दौरान रणजीत यादव के छोटे भाई रूदल यादव खाली बेड पर सो हुए थे।
बस इतनी छोटी सी बात पर डॉक्टर ने उन्हें अपशब्द कहते हुए बाहर निकलने को कहा और नर्स को गार्ड बुलाने का निर्देश दिया।
रणजीत यादव ने कहा कि डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को “लफंगे” तक कह दिया।
ट्रॉमा सेंटर में जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव ने डॉ. पल्लवी राय पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
जिला पंचायत सदस्य ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शासन और प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाए गए तो वह धरने पर बैठेंगे।