दुद्धी सोनभद्र। थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव में शनिवार को एक महिला सर्पदंश का शिकार होकर घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार महुअरिया गांव निवासी नारदमुनि की पत्नी सोनपति (60 वर्ष) दोपहर करीब 12 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर बंधे बैल को पानी पिलाने जा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे अज्ञात विषैले सर्प ने उन्हें डंस लिया। अचानक चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल ले आए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने से खतरा टल गया है और फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह