उरई(जालौन):
सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के तहत एट में थाना दिवस का आयोजन:
फरियादियों की समस्याओं का किया गया समयबद्ध निस्तारण:
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार व अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने दिए सख्त निर्देश: फरियादियों की शिकायतों का हो समयबद्ध निस्तारण जनपद जालौन में थाना/समाधान दिवस के अवसर पर थाना एट में आज फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार और अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का विवरण लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “थाना समाधान दिवस का उद्देश्य यही है कि जनता को बार-बार थाने या जिला मुख्यालय तक न दौड़ना पड़े। सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। इसमें संबंधित लेखपाल, राजस्व कर्मचारी और थाना पुलिस की टीम शामिल रहेगी, ताकि लोगों को तुरंत न्याय और राहत मिल सके।कार्यक्रम के दौरान बिजली, पानी, सड़कों और पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों की त्वरित जांच के आदेश जारी किए गए। थाना एट परिसर में आयोजित इस समाधान दिवस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों की सक्रियता की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की पहल से जनता का प्रशासन पर भरोसा और बढ़ेगा। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से अपील की कि कोई भी शिकायत आने पर तुरंत थाना या जिला मुख्यालय में संपर्क करें और अधिकारियों को समस्या की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश