उरई(जालौन):
यातायात प्रभारी ने चोरी की गयी मोटरसाइकिल कुछ ही घंटों में की बरामद:
पुलिस की तत्परता से लौटी बाइक स्वामी के चेहरे पर खुशियां:
शहर में पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और मदद के लिए हर पल तैयार है। शनिवार को यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने चोरी हुई बाइक को कुछ ही घंटों में बरामद कर स्वामी को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, शहर के अनुराग द्विवेदी निजी कार्य से जजी गए थे। उन्होंने अपनी बाइक जजी गेट के पास स्थित पार्किंग में खड़ी की थी। लौटकर आए तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसी बीच मामला यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह के संज्ञान में आया। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थों को सक्रिय किया और जगह-जगह फील्डिंग लगवाई। अथक प्रयासों के चलते पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में बाइक बरामद कर स्वामी को सौंप दी। बाइक पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई। आमजन का कहना है कि इस घटना से पुलिस पर विश्वास और गहरा हुआ है। लोगों ने यातायात प्रभारी और उनकी टीम की तत्परता की सराहना की।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश