महराजगंज, 27 सितम्बर 2025:
महराजगंज जिले में ड्रोन से चोरी व जासूसी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक दो मुकदमे दर्ज कर कुल 16 लोगों को जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है और ऐसा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन को जागरूक करने के लिए चौपालों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलने पर तत्काल 112 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में जानकारी दें। ड्रोन रखने वाले व्यक्ति थाने से संपर्क कर दिशा-निर्देश प्राप्त करें।
छोटेलाल पाण्डेय
जिला रिपोर्टर
इंडियन टीबी चैनल
यूपी महराजगंज