दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ तिराहे पर रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ओबरा खैरटियाँ निवासी आकाश (24) पुत्र रामनिहोर अपने दोस्त राहुल (20) पुत्र बुद्धराम निवासी खैरटियाँ ओबरा तथा साले संतोष (16) पुत्र सूर्यमणि गुप्ता निवासी महुली के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर महुली ससुराल से ओबरा खैरटियाँ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया है ।
इस हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया, जहां चिकित्सक वरुणनिधि के पर्यवेक्षण में उनका इलाज जारी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह