नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न
बिहार की जनता ने जंगलराज को नकारा और जाती-धर्म से ऊपर उठकर विकास एवं सुशासन के नाम पर एनडीए को दिया प्रचंड जनादेश: मनीष जायसवाल
हजारीबाग: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग से बिहार में एनडीए के इस अद्भुत और ऐतिहासिक जनादेश के लिए बिहार की जनता को सलाम किया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस बड़ी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जाति- धर्म से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के नाम पर जो प्रचंड जनादेश एनडीए को दिया है उसने एनडीए की जवाब दे ही बिहार के प्रति बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव में बिहार की जनता ने जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट आस्था प्रकट किया वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के कार्य के प्रति कृतज्ञता जताई साथ ही बिहार में जंगल राज को नकारने का कार्य किया है।
ज्ञात हो कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद मनीष जायसवाल पिछले करीब एक महीने तक बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा शेष नेतृत्व के निर्देशानुसार मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के प्रभार दायित्व के दौरान प्रवास पर रहें और इस लोकसभा क्षेत्र के आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सोनवर्षा, सहरसा एवं महिषी विधानसभा चुनाव के ग्राउंड लेवल पर एनडीए के पक्ष में कार्य किए थे। उनके प्रभार क्षेत्र के कुल 6 विधानसभा क्षेत्र में से 5 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम के अनुसार खबर लिखे जाने तक बढ़त बनाए हुए है। यह सांसद मनीष जायसवाल के उत्कृष्ट प्रबंधन और अथक मेहनत का ही परिणाम रहा ।
सांसद मनीष जायसवाल ने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर अहले सुबह से ही अपने सांसद सेवा कार्यालय में टेलीविज़न पर ध्यान बनाए रखा और जैसे-जैसे एनडीए ने बढ़त बनाना शुरू किया यहां मिठाई बंटने लगा। सांसद मनीष जायसवाल खुद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आएं। शाम होते ही ढोल-ताशे के साथ सांसद सेवा कार्यालय के बाहर खूब आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे ।