नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हज़ारीबाग झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वार्ड नंबर 6 एवं 12 का वार्ड कमिटी गठन हुवा!
हज़ारीबाग झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के निर्देशानुसार नगर कमिटी के द्वारा हज़ारीबाग के सभी वार्डों मे वार्ड कमिटी का गठन किया जा रहा है! आज झा.मू.मो.युवा नेता धर्मेंद्र ठाकुर के नेतृत्व मे वार्ड नंबर 6 और 12 का गठन मटवारी चौक नगर निगम दुकान परिसर मे किया गया! वार्ड नंबर 6 मे (अध्यक्ष – रिशु कुमार),(सचिव -निलेश कुमार), (उपाध्यक्ष- लॉयर मुमताज़ अंसारी )एवं (अनुल हक़ अंसारी को -सह सचिव )बनाया गया! वार्ड नंबर 12 मे (अध्यक्ष- लालू कुमार मण्डल),( सचिव -अभिषेक सिंह),(उपाध्यक्ष -अनूप कुमार मण्डल )( कोषाध्यक्ष-गोपाल प्रजापति)- एवं निखिल कुमार को सदस्य बनाया गया! वार्ड गठन मे मुख्य अतिथि केंद्रीय सदस्य दिलीप वर्मा, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, केंद्रीय सदस्य रजा खान उपस्थित हुवे! एवं विशिष्ट अतिथि हज़ारीबाग नगर कमिटी अध्यक्ष नवीन प्रकाश जी के साथ उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, सचिव निशार अहमद, जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता नईम राही,आंदोलनकारी नेता ज्योति वर्मा, युवा नेता प्रसूर वर्मा महिला मोर्चा नेत्री सुनीता देवी एवं स्वेता दुबे, बाबू विक्रम, नगर उपाध्यक्ष राजदेव यादव, मीडिया प्रभारी कैसर जमाल, पूर्व अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष कमाल कुरैशी, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद आज़ाद, प्रवेज आलम,सुधीर पाण्डेय, नगर संगठन सह सचिव हसीब खान जी के साथ साथ अन्य नेता गण उपस्थित हुवे ! सभी वरिष्ठ नेताओं ने बारी बारी सेअपनी बातों को रखा एवं हेमंत सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं को झारखण्ड के जनता के हित मे बताया और इस बार पूरे हज़ारीबाग के साथ साथ पूरे झारखण्ड मे फिर से आपकी सरकार आपके द्वारा योजना की शुरुवात बहुत जल्द होंगी जिससे आम जनता की परेशानियां दूर होंगी!