भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी हत्याकांड पर कोरी समाज का उग्र रोप
समाज ने हत्याकांड का खुलासा के लिए सात दिनों का समय दिया
अंबेहटा सहारनपुर
टिड़ोली गांव में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोरी की हत्या के खुलासे न होने से कोरी समाज में भारी आक्रोश है। रस्म पगड़ी में समाज के भारी संख्या में लोग शामिल हुए। लेकिन रस्म पगड़ी में क्षेत्र का कोई जनप्रतिनिधि के शामिल न होने से लोगों में और नाराजगी बढ़ी है।कोरी समाज ने 21 सदस्यीय समिति गठित कर नकुड़ सीओ अशोक कुमार सिसोदिया व थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्यागी को बुलाया और कहा कि धर्म सिंह कोरी की हत्या को 9 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हुआ है।जिसको लेकर समाज में रोष है।
पुलिस अधिकारियों ने समाज के लोगों को सात दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। समाज के लोगों ने साफ तौर पर कहां की अगर 7 दिनों के भीतर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो समाज सड़कों पर उतरने को मजबूत होगा।फिलहाल गांव में रस्म पगड़ी के दौरान गांव में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात है। समाज के लोग शांत तो हैं।लेकिन समयसीमा खत्म होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़