सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली—तीनों जिलों की पुलिस व्यवस्था पर डीआईजी का विशेष मंथन
सहारनपुर । पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
इस बैठक में डीआईजी महोदय ने वार्षिक निरीक्षण कार्यों की प्रगति, किरायेदार सत्यापन की वर्तमान स्थिति और यातायात माह के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान ZFD की विस्तृत समीक्षा की। विभिन्न श्रेणी के अपराधों में अभ्यस्त अपराधियों की सूची तथा उन पर की जा रही विधिक कार्रवाई पर भी विशेष चर्चा की गई।
इसके साथ ही ऑपरेशन पहचान के अंतर्गत अभ्यस्त अपराधियों की पहचान और उनके खिलाफ जारी कार्रवाई की समीक्षा करते हुए प्रगति को और तेज करने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में प्रशिक्षु आरक्षियों की विभिन्न थानों पर तैनाती हेतु तैयार विशेष कार्ययोजना पर भी जोर दिया गया, ताकि पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके। अंत में, डीआईजी महोदय ने मुख्यालय व शासन स्तर से संचालित सभी विशेष अभियानों की समग्र समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी अभियानों में उच्च गुणवत्ता, समयबद्धता और कार्यवाही में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा और अधिक मजबूत हो सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़