अपराधियों की हिम्मत। टूटी,सतपाल सिंह भाटी की पुलिस ने किया दबदबा
सहारनपुर , थाना बेहट: थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के सख्त और प्रभावी नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो गंभीर मामलों में जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए अपराधियों की हिम्मत तोड़ दी है। एक तरफ चोरी की दो बाइकें और फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी तरफ महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
ये कार्रवाई इलाके में अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी साबित हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों पर न केवल कड़ी नजर रखी जाएगी, बल्कि उनके खिलाफ तेज और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने कहा कि यह सफलता उनकी टीम की कड़ी मेहनत और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है, जो निश्चित ही इलाके को अपराध मुक्त बनाने में मददगार होगी। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़