हथनीकुंड बैराज पुल पर चलती कार बनी आग का गोला-कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
यूपी की सीमा पार कर हरियाणा राज्य मे एंट्री कर रही कार मे अचानक लगी भीषण आग
सहारनपुर थाना मिर्ज़ापुर क्षेत्र की हथनीकुंड बैराज पुल पर यूपी की सीमा पार कर हरियाणा राज्य मे एंट्री करी रही एक चलती कार मे अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया! जबकि कार मे सवार लोगों आनन-फानन मे बमुश्किल कार से कूदकर अपनी जान बचाई है! जबकि कई वाहन ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियों को रोककर कार मे लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई कार के पास नहीं जा सका है!जिसके बाद यूपी व हरियाणा दोनों राज्यों की सीमाओं पर बनी हथनीकुंड बैराज पुलिस ने घटनास्थल पर जमा हुई राहगीरों व ग्रामीणों की भारी भीड़ की मदद से भीषण आग से धधक रही आग पर कड़ी मशक्कत उठाने के बाद आग पर काबू पाया गया है! वहीं भीषण आग की चपेट मे आई कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़