नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
गुरु तेग बहादुर जी की शहादत दिवस पर गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कीर्तन में लिया हिस्सा
हजारीबाग: श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को स्थानीय गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने पहुंचकर माथा टेका।कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन दरबार से हुई, जिसमें जमशेदपुर से पधारे भाई गुरदीप सिंह ने अपनी कीर्तन सेवा से संगत को निहाल किया। भावपूर्ण श्रवण के दौरान पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्ति रस में डूबा रहा।इस धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी विशेष रही। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरु साहिब के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसी क्रम में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, देर रात 10 बजे तक कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। कीर्तन उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रेम और भाईचारे के साथ प्रसाद ग्रहण किया।गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमवीर सिंह कालरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु संगत व सेवदारों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान हमें हमेशा मानवता, समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित बजाज ने दी