सिमौनी गांव में मौनी बाबा आश्रम में मेला स्थल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ किया बैठक।
मामला जनपद बांदा के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिमौनी गांव के मौनी बाबा धाम आश्रम का है। जहां आज मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बांदा जिलाधिकारी जे रिभा व बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा आगामी 15,16,17 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मौनी बाबा धाम मेले के आयोजन को लेकर घूम-घूम कर स्थलीय निरीक्षण किया, और संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक किया। जिसमें अधिकारियों को समय से सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। तथा मौनी धाम आश्रम से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं पुलिया की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वही सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। और समय से सभी कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। इस मौके पर बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा बताया गया, कि मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी के जवान, होमगार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस, और एनसीसी कैडेट के छात्रों के द्वारा कराया जाएगा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट