उम्मेद जोया नाडोल पाली इण्डियन टीवी न्यूज
। इतिहास संकलन समिति मरु क्षेत्र जोधपुर व श्री वीर बीकाजी सोलंकी राजपूत संस्थान देसूरी के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमणि बीकाजी सोलंकी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकनार्थ इतिहास अध्ययन यात्रा आज आयोजित की गई।
श्री वीर बीकाजी सोलंकी राजपूत संस्थान देसूरी के सचिव एडवोकेट श्रवणसिंह सोलंकी ने बताया कि इतिहास संकलन समिति मरु क्षेत्र जोधपुर के प्रांत उपाध्यक्ष व इतिहासविद् विजयसिंह माली व श्री वीर बीकाजी सोलंकी राजपूत संस्थान देसूरी के सचिव एडवोकेट श्रवणसिंह सोलंकी के सानिध्य में श्री वीर बीकाजी सोलंकी राजपूत संस्थान देसूरी व इतिहास संकलन समिति मरु क्षेत्र जोधपुर द्वारा इतिहास अध्ययन यात्रा आयोजित की गई जिसमें इतिहासविदों परबतसिंह सोलंकी,अजयपाल सिंह व लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने देसूरी व सुमेर में वीर बीकाजी सोलंकी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों व स्मारकों यथा देसूरी के महल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बैजनाथ महादेव अखाड़ा, बावड़ियों,बीकाजी व उनके परिजनों की छतरियां, लोहागढ़ व कालेश्वर महादेव,कालका माता मंदिर, बीकाजी की युद्ध स्थली का अवलोकन कर इनसे ऐतिहासिक तथ्यों पर चर्चा की गई जिसमें इतिहासविद लक्ष्मणसिंह सोलंकी ,परबतसिंह सोलंकी, अजयपाल सिंह ने आवश्यक सुझाव दिए।इस पर इतिहासविद् विजयसिंह माली ने एडवोकेट श्रवणसिंह सोलंकी व अन्य इतिहासविदों से विचार मंथन कर रिपोर्ट तैयार की । इतिहास अध्ययन यात्रा में वीर शिरोमणि बीकाजी सोलंकी के द्वारा मुगल शासक औरंगजेब के प्रतिरोध के गौरवशाली इतिहास को आमजन के समक्ष लाने हेतु आगामी माहों में इस प्रकार की इतिहास अध्ययन यात्रा कर चर्चा व संवाद करने व वीर शिरोमणि बीकाजी सोलंकी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के रखरखाव हेतु योजना तैयार करने की सहमति बनी।इस अवसर पर माली ने कहा कि भारत के इतिहास में देसूरी के सोलंकियों का गौरवशाली इतिहास स्वर्णिम अध्याय हैं जिस पर अध्ययन और अनुसंधान की आवश्यकता है।
श्री वीर बीकाजी सोलंकी राजपूत संस्थान देसूरी के सचिव एडवोकेट श्रवणसिंह सोलंकी ने बताया कि वीर शिरोमणि बीकाजी सोलंकी ने तत्कालीन मुगल शासक औरंगजेब का मानमर्दन कर अपनी वीरता का लोहा मनवाया। वीर शिरोमणि बीकाजी सोलंकी पैनोरमा का निर्माण देसूरी में हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि देसूरी के सोलंकी राजपूतों ने हल्दीघाटी व दिवेर के युद्ध सहित अन्यान्य युद्धों में भाग लेकर मुगल प्रतिरोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।