उम्मेद जोया नाडोल पाली इण्डियन टीवी न्यूज पाली,
आज दिनांक 15 नवम्बर को सड़क पर व झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को ऊनी वस्त्र जिसमें जैकेट, स्वेटर, पजामा, ऊनी कैप वितरण किये गए, महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि समाजसेवी अजय आदिवाल द्वारा करीब 251 ऊनी वस्त्र बच्चे को वितरण किए, ये वो बच्चे है जो सड़को पर गुब्बारे व अन्य सामग्री वितरण करने में अपने माता पिता के साथ फिरते रहते हैं, अजय आदिवाल हर वर्ष सदी में ऐसे गरीब बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरण करते हैं, ऊनी कपड़े पाकर छोटे बच्चे बहुत खुश दिखाए दिए। इस सेवा में ईश्वर गिरी, नानू चांवरिया, देव कुमार आदि उपस्थित रहे।