सहारनपुर:- जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” के अंतर्गत जनपद के समस्त नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक है। युवा पीढ़ी को तंबाकू जैसी घातक आदतों से दूर रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन ऑनलाइन माध्यम से शपथ ग्रहण कर सकते हैं। शपथ लेने के पश्चात प्रतिभागी अपना सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे इस अभियान से जुड़कर स्वयं तंबाकू से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़