ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

```

68 लाख से ज्यादा का मशरूका पकड़ा

राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम

जिला नर्मदापुरम अंतर्गत थाना सोहागपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 11,229.59 लीटर अवैध शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 68 लाख 65 हजार 638 रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी सोहागपुर को दिनांक 28 दिसंबर 2025 की प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करनपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रक क्रमांक UP92T5398 की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक से
• 315 कार्टून (प्रत्येक में 12 नग, 750 एमएल),
• 368 कार्टून (प्रत्येक में 24 नग, 375 एमएल),
• 60 कार्टून (प्रत्येक में 48 नग, 180 एमएल)
MC DOWELL’S NO.1 CELEBRATION MATURE XXX RUM बरामद की गई। इसके अतिरिक्त दुर्घटना के कारण कुछ शराब की पेटियां खुली हुई पाई गईं।

पुलिस ने मौके से कुल 11,229.59 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 64,65,638 रुपये, तथा लगभग 4 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त किया। इस संबंध में थाना सोहागपुर में अपराध क्रमांक 735/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

ट्रक चालक देवेन्द्र गिर गोस्वामी, निवासी ग्राम नानूखेड़ा, हाटपीपल्या, जिला देवास, दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर जारी है।

इस सफल कार्रवाई में एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान एवं थाना प्रभारी सोहागपुर की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *