सहारनपुर पुलिस ने गुम और चोरी हुए कुल 172 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा यह मोबाइल छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों के थे, जिन्हें विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया गया।अपने खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखी और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुविधा और विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।सहारनपुर पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में सराहना मिल रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़