देर रात करीब साढ़े आठ बजे टांको सुंदरपुर स्थित इंटर कॉलेज के समीप तेज रफ्तार दो डम्परो की आपस में भिंड़त हो जाने से एक डम्पर अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलट कर तिरछा हो गया।
जबकि दूसरा डम्पर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस जगह डम्पर पलटा है उसी जगह टांको गांव की बिजली आपूर्ति के लिए हाई पावर ट्रांसफार्मर सर्विस रोड किनारे रखा हुआ था। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई राहगीर उस जगह नहीं था। कुछ लोगों को शक है कि डम्पर चालक नशे में होंगे जो लापरवाह होकर आबादी के समीप तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि खनन सामग्री ढुलान करने वाले वाहनों का अनियंत्रित होकर चलना ही सबसे ज्यादा सड़क दुघर्टनाओं का कारण बन रहें। प्रशासन को इस पर नियंत्रण करना चाहिए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़