वाराणसी से प्रवीण मिश्रा । इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।।
वाराणसी/-चिरईगांव चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विकास मौर्य को एक व्यक्ति द्वारा लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।आरोपी रेवती रमन पाण्डेय निवासी चिरईगांव पर लिटिल फ्लावर विद्यालय,संदहा के विरुद्ध झूठी शिकायतें कर पुलिस को गुमराह करने का आरोप है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले उसी विद्यालय में गार्ड था,लेकिन आचरण खराब होने पर निकाला गया था।इसी रंजिश में वह फर्जी प्रार्थना पत्र देता रहा।जांच रिपोर्ट लगने के बाद आरोपी ने फोन,व्हाट्सएप और आईजीआरएस के माध्यम से चौकी प्रभारी को धमकाया। मामले में थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।।