शहीदी चौंक में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नगर पार्षद सुनील जिन्दल ने ध्वजारोहण किया
डबवाली( अजय कुमार अमलोह)
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीदी चौंक में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन, प्रमुख समाजसेवी कृष्ण गर्ग बीकेओ के सानिध्य एवं शाखाध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिन्कू की अध्यक्षता में आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में मनौनीत नगर पार्षद सुनील जिन्दल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा की। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने जीवनकाल में अधिकारों के प्रति जागरूक करता है, क्योंकि आज ही के दिन 1950 में डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखा गया भारतीय संविधान लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि हमें सदैव शहीदों को याद रखना चाहिए जिन्होंने गुलाम भारत को आजाद करवाने के लिए अपनी कुर्बानी दी। शाखाध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं सचिव मदन गर्ग महेन्द्रा द्वारा देव कुमार शर्मा, विधान सभा हल्का डबवाली के प्रभारी बलदेव सिंह मांगेआना, सुनील जिन्दल एवं कृष्ण गर्ग बीकेओ को शॉल औढ़ाकर, संस्था के पटके एवं फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पंजाब राज्य अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य सौरभ गर्ग, प्रीतम बांसल द्वारा समारोह में पहुंचे नगर पार्षद कृष्ण निराला, प्रमुख उद्योगपति लाभ सिंह, प्रमुख समाजसेवी यशपाल गर्ग, प्रवीण सिंगला, पूर्व पार्षद सुभाष मित्तल, पूर्व पार्षद सीता राम सिंगला, पूर्व पार्षद शाम लाल कुक्कड़ को फूलमालाएं एवं पटके पहनाकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए शाखाध्यक्ष मदन गर्ग महेन्द्रा ने बताया कि राकेश गर्ग धुनिकां, दविन्द्र मित्तल, सोमनाथ गर्ग, सोमप्रकाश बांसल, मोहन लाल कौशिक, बलजिन्द्र गर्ग, सर्वप्रीत सेठी, रिटा. एजीएम सुभाष मेहता, सतभूषण ग्रोवर, भारत भूषण निरंकारी, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र शर्मा, टीकम जग्गा, अमृतपाल गर्ग को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान एवं लड्डू वितरण के साथ किया गया।