मामला बबेरू कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर का है। जहां आज दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। बता दे कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे भारत में चल रहे हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के तहत बबेरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, प्रताप बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में राजकुमार मटाले (अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख ) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशा दीदी (प्रजापति ब्रह्म कुमारी) रही, वही कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रामनारायण त्रिपाठी के द्वारा किया गया है। मुख्य अतिथि राजकुमार मटाले के द्वारा कहा गया जड़ में ईश्वर का वास है, अर्थात सभी में ईश्वर का दर्शन पशु पक्षी पेड़ पौधे हर कण में विद्यमान है , संस्कृति सबकी एक चिरंतर, खून रगो में हिन्दू हैं। विराट सागर अपना हम सब इसके बिंदु है। वहीं पर कवि रामभदावर के ओजस्वी भाषण में पांडाल पर बैठे दर्शकों के द्वारा जबरदस्त तालियां बजाकर उनका हौसला आफजाई किया उन्होंने अपने कविता एवं शायरी के माध्यम से हिंदू समाज को एक जुटताऔर भाईचारे के लिए आवाहन किया।इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रांत सेवा प्रमुख रामनरेश, सेवा प्रमुख जमुना प्रसाद, चित्रकूट धाम के विभाग प्रचारक ऋतुराज, भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, बच्चा सिंह, सभासद शिवप्रकाश मालिक, दुर्गेश सिंह, राम राममिलन सिंह गौर, सहित भारी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग एवं महिलाएं मौजूद रही।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट