ज़ाकिर ज़ंकार | आहवा
सरकारी विनयन एवं वाणिज्य कॉलेज, आहवा में CAWACH केंद्र के अंतर्गत साइबर जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री प्रदीप मुन (CBWE – भारत सरकार) उपस्थित रहे।
श्री मुन ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा तथा करियर के अवसरों पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यू. के. गांगुर्डे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कॉलेज एवं Universal Foundation, मुंबई के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु MoU पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण सहित लगभग *190 विद्यार्थी* हाजिर रहे थे