थाना आदर्शमंडी क्षेत्रान्तर्गत शामली-सहारनपुर रोड़ स्थित गुरूद्वारा पर थाना आदर्शमंडी पर तैनात उ0नि0 अरविन्द कुमार, उ0नि0 लोकेश कुमार व मुख्य आरक्षी पिन्टू कुमार के द्वारा संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग करने के दौरान 02 युवक द्वारा पुलिस से अपशब्द का प्रयोग कर फब्तिया कसी गई । उ0नि0 अरविन्द कुमार उपरोक्त द्वारा युवकों को रोकने व टोकने पर दोनों युवकों द्वारा कार्य सरकार में बाधा डालते हुए उ0नि0 अरविन्द कुमार के साथ गाली गलौच कर वर्दी फाडते हुए मारपीट करना व जानलेवा हमला करते हुए धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर देने के सम्बन्ध में थाना आदर्शमंडी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा अभियुक्तगण की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष आदर्शमंडी को निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में दिनाँक 08.02.2026 को पुलिस अधीक्षक शामली एन. पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना आदर्शमंडी पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारी पर ड्यूटी के दौरान मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं कार्य सरकार में बाधा डालते हुए वर्दी फाडने तथा गाली गलौच कर जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना आदर्शमंडी पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
INDIAN TV NEWS सूरज कौशिक जिला प्रभारी शामली
8826053480