सहारनपुर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 137 शिवालयों में जलाभिषेक होगा। मुख्य 13 मंदिरों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एसएसपी अभिनंदन एसपी ग्रामीण सागर जैन, ने सरसावा के नकुड़ रोड स्थित श्री बनखंडी महादेव मंदिर तीतरो का गांव मे शिवालय क़ा निरीक्षण कर सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, अनाउंसमेंट सिस्टम और कांवड़ रूट की व्यवस्था का जायजा लिया। सागर जैन (एसपी ग्रामीण) ने बताया कि जिले में 14 शोभायात्राएं और 7 स्थानों पर मेले आयोजित होंगे। थाना तीतरों क्षेत्र के बरसी गांव में विशेष भीड़ रहती है। एसएसपी अभिनंदन मे भारी पुलिड फ़ोर्स क़े साथ शहर भर के मुख्य शिवालयो का निरीक्षण किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़